भाजपा ने 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस
BJP celebrated the birthday of Bharat Ratna former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee as Good Governance Day
भाजपा ने 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस
छिंदवाड़ा। देश के महान सपूत भारतीय राजनीति के पुरोधा, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आदरणीय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं उनके लोकप्रिय शासन को समर्पित "सुशासन दिवस" के रूप में आज छिंदवाड़ा सहित पुरे देश में भाजपा ने मनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, नगरनिगम पूर्व महापौर श्रीमती कांता योगेश सदारंग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी ने अटल जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान पवन बारस्कर के द्वारा श्री अटल जी पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की । संबोधन की कड़ी सर्वप्रथम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने अपने जीवनकाल में अटलजी के छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान व्यतीत किए अनुभव एवं यादों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया एवं विस्तार से अटल जी के जीवन पर प्रकाष डालते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर देश के जनमानस के हृदय में अपना स्थान बनाया ।
श्री वाजपेयी जी ने कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया तथा एक वोट से सरकार अल्पमत में होने पर प्रधानमंत्री पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया । राजनीति में नैतिक मूल्यों की स्थापना करने में अटल बिहारी वाजपेयी जी को सदैव याद किया जाता रहेगा । अटलजी हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता थे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले महापुरूषों में से एक थे । वे 1996 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे । जीवनभर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे । उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल जी के प्रधानमंत्री रहते हुए उनके द्वारा देष हित में उठाये गये कदम एवं उनके द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया और कहा कि श्री अटल जी ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारंभ किया था और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने तक उस संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाया ।

'अटल विचार मंच' ने वृद्धाश्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का मनाया जन्मदिन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन अटल विचार मंच ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया । तदाशय की जानकारी देते हुए अटल विचार मंच के सहसंयोजक राजेश भोयर एवं संदीप चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, महापौर श्रीमती कांता योगेश सदारंग, नगर निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी एवं अटल विचार मंच के संयोजक राजेश सिंह बैस ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्ज्वलन कर सत्-सत् नमन किया । जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने अटलजी के प्रधानमंत्री काल में किए गए कार्यो से उपस्थित जन-समुदाय को अवगत कराते हुए कहा कि आज देश के सैकड़ों गांव अटलजी के बदौलत पक्की सड़कों से जुड़ गये । पूरी दुनिया में आज धाक जमी है । पोखरण का विस्फोट कर अटलजी ने पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया और अपने दम पर भारत को खड़े होने का अवसर प्रदान किया । पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह ने कहा आज हम जिस शिखर पर है उसकी नींव में अटलजी, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता की तपस्या और उनके समर्पण के कारण यहा तक पहुंचे है आज आवश्यकता है उनके दिखाए गए विचारों, सिद्धांतों और मार्गो पर चलकर हम देश की जनता और भारत का नव निर्माण कर सकते है ऐसे अवसर पर हमें अपने विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उन पर चलने की आवश्यकता है । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद एवं सभापति अभिलाष गोहर ने किया । कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित अतिथियों ने सभी बुजुर्गो का माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर आशीर्वाद लिया एवं उनके स्वास्थ्य की कामना की । तत्पश्चात् सभी ने बुजुर्गो को बैठालकर उन्हें भोजन कराया । कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष द्वय रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, इन्द्रजीत सिंह बैस, अभिलाष गोहर, नितिन खण्डेलवाल, मोहम्मद राशिद, जितेन्द्र शाह, गुरूप्रसाद धुर्वे, आषु वाडिवा, चन्द्रकुमार बटके, देवेन्द्र वर्मा, दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, सुरेश केवलारिया, सुधीर शर्मा, घनश्याम पंजवानी, दीपक कोल्हे, तेजसिंह बघेल, कमलेश ठाकरे, राजेश साहू, परमाल सिंह पटेल, शैलेन्द्र सिंह बघेल, गजेन्द्र बैस, योगेन्द्र राणा, जितेन्द्र पांडे, कृपाषंकर सूर्यवंषी, सतीश सोनी, प्रशांत पांडे, अंकित सोलंकी, अंकित तिवारी, बिट्टू मंडराह, गौरव सेन, संदीप पाल लालू, मनीष साहू, संजय धुर्वे, नरेन्द्र चैकसे, गोलू बैस, रिंकू बैस, लोकेष डेहरिया, राज गोहर, आनंद गोहर, संतोष पटेल, स्पनिल शर्मा, राहुल शर्मा, प्रतीक दामोदर, गणेश सिंह, अधीर वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।


Comments (0)
Facebook Comments