भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 8625 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
Free treatment of 8625 patients in health camp organized on the birth anniversary of Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 8625 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
- अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन सुशासन का एक कदम है - प्रहलाद पटेल
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कर मनाया
- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते हुए शामिल
छिंदवाड़ा। सुशासन की परिभाषा लोग समझते हैं कि अच्छा प्रशासन या शासन ही सुशासन है। सुशासन का शब्द छोटा शब्द नहीं है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी कहते थे कि जीवन में आपकी जो भी भूमिका हो उस भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करना या काम करना ही सुशासन का एक कदम है। उक्त बातें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहीं। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर दशहरा मैदान में आयोजित मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे आम जनों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्येक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर प्रहलाद पटेल ने शिविर में मौजूद युवाओं से कहा कि अगर उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास न हो तो ये देश कभी भी महान नहीं बन सकता।
केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने सभी का जताया आभार
केंद्रीय केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिविर में पहुंचे सभी आमजनों और चिकित्सकों का आभार जताया। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलते हुए सुशासन और देशसेवा की बात कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि मानव जीवन की सेवा करना सर्वोत्तम धर्म होता है यह नर सेवा ही नारायण सेवा है । मैं प्रदेश से पधारे मंत्रियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही इस शिविर में सेवा देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, समस्त स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सेवा देने वालों को हृदय से धन्यवाद देता हूॅं जो इस पुनीत सेवा कार्य में सेवा दे रहे है ।
इस अवसर पर जिला प्रभारी संतोष पारीख, शैलेन्द्र वर्मा गुड्डा म.प्र. बार काउंसिल के सदस्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भारत माता, पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में कन्हईराम रघुवंशी, रमेश पोफली, नानाभाऊ मोहोड, पं. रमेश दुबे, नत्थन शाह कवरेती, ठाकुर दौलत सिंह, शेषराव यादव, विजय झांझरी, आशीष ठाकुर, परमजीत सिंग विज, टीकाराम चन्द्रवंशी, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती कांता सदारंग, योगेश सदारंग, योगेश साहू, कमलेश उईके, हजारी साहू, मनोज नेमा, अलकेश लाम्बा, दिनेशकांत मालवीय, राजू नरोटे, जितेंद्र राय, संजय अग्रवाल, सह मिडिया प्रभारी विक्रम सोनी, जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, संजय सक्सेना, संजय पटेल, जगेन्द्र अल्डक, योगेन्द्र राणा, रिजवान कुरैशी, वीरपाल इवनाती, डॉ. दशरथ साहू, श्रीमती ऊषा भमोरे, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, शैलेन्द्र रघुवंशी, पवन बंजारा, देवीपाल, सदन साहू, विनोद चंद्रवंशी, अरूण गद्रे, अरविंद राजपूत, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती प्रीति बिसेन, ग्यासुद्दीन भाषा, राशिद भाई, नौसाउद्दीन खान, तरूण मल्होत्रा, दीपक मिगलानी, कुंदन मिगलानी, दुर्गेश नरोटे, रोशन सिगनापुरे, पंकज पाटनी, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया, अंकित जैन, अंकित सोलंकी, बिट्टू मंडराह, अनुज मल्होत्रा, बबलू पराते, अर्पद मैद, वामन सावले, हेमा क्षेत्री, पूनम कटरे, मीना दुबे, अनीता शुक्ला, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे द्वारा किया गया ।
इस शिविर में नागपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, भोपाल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 8625 मरीजों का ईलाज किया गया एवं निशुल्क दवाईयां वितरित की गई, नेत्र रोग हेतु लायंस नेत्र चिकित्सालय परासिया के डॉक्टरों एवं स्टाफ ने शिविर में आये नेत्र रोगियों की जांच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 110 से अधिक व्यक्तियों का चयन किया जिनका परासिया स्थित अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेषता ये भी रही कि इसमें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक पद्धति से भी उपचार किया गया तथा निशुल्क दवाई भी वितरित की गईं।


Comments (0)
Facebook Comments