छपारा पुलिस ने महिला जन जागरूकता अभियान के तहत आम नागरिकों को महिला सम्मान के प्रति दिलाई शपथ
Chhapra police administered oath to women for common citizens under Women's Public Awareness Campaign
छपारा पुलिस ने महिला जन जागरूकता अभियान के तहत आम नागरिकों को महिला सम्मान के प्रति दिलाई शपथ
छपारा। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन व उप निरीक्षक कोमल टोप्पो नेतृत्व में पुलिस थाने के नजदीक चौराहे में महिला जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा, इसी तारतम्य में छपारा पुलिस द्वारा नगर के बस स्टेंड में महिला जन जागरूकता अभियान के तहत आम नागरिकों को महिला सम्मान जागरूकता की शपथ दिलाई। हमें महिलाओं की सुरक्षा को आगे आना होगा,बेटियों की रक्षा के लिए पुलिस तो हर दम तैयार है। पर उनकी सुरक्षा के लिए हम सबको संकल्प बद्ध होना होगा।
नाबालिग बच्चियों एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तार से समझाया गया और अपराधियों से सजग रहने आगाह किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के द्वारा पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
पुलिस टीम लगातार गांव-गांव में महिला जागरण जागरूकता अभियान चलाकर महिलाएं, बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। गांव में बाहर से कोई भी व्यक्ति आता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। मोबाइल में किसी अजनबी का फोन आता है बोलता है, बैंक से बोल रहा हूं, एटीएम नम्बर मांगता है, अपना एटीएम नम्बर किसी को न बताए। गांव में बाहर से व्यापारी आते हैं आप सामाग्री खरीदते है तो ठगी से बचे।


Comments (0)
Facebook Comments