मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कामाख्या धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी शुभकामनाएं
'Mukhyamantri Tirth-Darshan Yojana' Honors the Faith of Pilgrims: Sheshrao Yadav
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कामाख्या धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को मिल रहा सम्मान: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को छिंदवाड़ा से श्रद्धालुओं का जत्था असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक जनकल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का भी माध्यम बन रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने माँ कामाख्या से सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज शंकरलाल पाटकर, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, सरपंच जुगल यादव, जनपद सदस्य कुबेर सूर्यवंशी, जिला सोशल मीडिया संयोजक पीयूष बत्रा, मनीष निर्मलकर, अंकित जैन, राहुल बादशाह, अभिषेक परतेती, विक्की साहू, श्री भार्गव, लवकेश यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments (0)
Facebook Comments