मध्य प्रदेश के सिवनी में 3 मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Seoni (Madhya Pradesh): A heart-wrenching and massive fire broke out early Monday morning in the town of Chhapara, in Seoni district. Six members of a single family died tragically after a fire engulfed the three-story house of a prominent bullion merchant (jeweler) in the Jain Mohalla area of Mahavir Ward. At the time of the incident, 10 people were asleep in the house; four of them were rescued and brought to safety.
मध्य प्रदेश के सिवनी में 3 मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
सिवनी (मध्य प्रदेश): सिवनी जिले के छपारा कस्बे में सोमवार तड़के एक हृदयविदारक भीषण अग्निकांड हो गया। यहाँ महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त घर में कुल 10 लोग सो रहे थे, जिनमें से 4 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच हुआ। सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी का परिवार तीन मंजिला मकान में सो रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। कमरों में घना धुआं भर जाने के कारण लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
स्थानीय निवासियों ने धुएं और आग की लपटें देखकर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रशासनिक कार्रवाई और मुख्यमंत्री का शोक संदेशघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओपी अपूर्व भलावी के अनुसार, आग लगने के प्राथमिक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


Comments (0)
Facebook Comments