कमलनाथ की तबियत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Kamal Nath's health deteriorated, admitted to Medanta Hospital in Gurugram

कमलनाथ की तबियत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
CTN भारत ब्यूरो रिपोर्ट, भोपाल

कमलनाथ की तबियत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को बुखार आया है जिसके चेकअप के लिए वे मेदांता गए थे जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती कर आराम करने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य्प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के 15 वे फ्लोर पर भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका परीक्षण किया जा रहा है।

उधर मध्यप्रदेश मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमल नाथ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

श्री कमलनाथ जी से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मैं शीघ्र उनके पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना करता हूं।@OfficeOfKNath https://t.co/ukj8qBkrUG

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 9, 2021