आखिर पकड़े गए शातिर बदमाश
आखिर पकड़े गए शातिर बदमाश
जबलपुर,बरेला में एक ही दिन में तीन जगह फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एवं मिर्ची पाउडर डालकर एक लाख 9 हजार की लूट करने वाले 25-25 हजार रुपए के फरार शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार,सत्येंद्र महतो और अजय पटेल रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार,एसपी ने सुनाया ऑडियो जिसमें चुनाव के दौरान नेताओं को चूर्ण देने की कर रहे थे बात,बरेला स्थित पूजा ज्वेलर्स और बिलहरी की शराब दुकान के साथ साथ एक होटल में खुलेआम दोनों बदमाशो ने चलाई थी गोलीया,बरेला क्षेत्र में था दोनों शातिर बदमाशो का आतंक,जबलपुर के थाना बरेला का मामला,पकड़े गए दोनो अपराधी पुलिस से बचने मोबाइल का इस्तेमाल तक नही करते थे,इनको पकड़ने में जबलपुर पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत। पकड़े गए अपराधियों से वारदात में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल,दो कारतूस एक मोटरसाइकिल आर 15,एक हौंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक फिंगर स्कैनर,एक पिट्ठू बैग,और बटन दार चाकू पुलिस ने जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने जनता से किये गए वायदे को पूरा किया
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उनका उद्देश्य किसी की जान लेने का नही था दोनो अपराधी गोराबाजार, बिलहरी, गौर, बरेला में अपना वर्चस्व बनाने के लिए और लोगो मे दहशत फैलाने के गोली की वारदात को अनजाम देना बताया जा रहा है,फरारी के दौरान आरोपियों ने कुछ वकीलो से भी संपर्क कर कोर्ट में पेश होने की बात भी कही।
वही पुलिस ने बरेला वासियों से वादा किया था कि जब भी गोली कांड के आरोपी पकड़े जाएंगे उनका बरेला क्षेत्र में जुलूस निकाला जायेगा,इसी कड़ी में आगे बरेला पुलिस दोनों अपराधियों को बरेला थाने लेकर चली गई है।
शोभित घारू (ब्यूरो जबलपुर)


Comments (0)
Facebook Comments