अभियंता दिवस पर नगर निगम के इंजीनियरों का अभिनव प्रयास: इमलीखेड़ा फायर स्टेशन परिसर में 'अमृत हरित महाअभियान' व 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत हुआ वृहद पौधरोपण

Municipal Corporation Engineers' Innovative Initiative on Engineers' Day: Massive Tree Plantation Drive Held at Imlikheda Fire Station Complex under 'Amrit Harit Maha-Abhiyan' and 'Ek Ped Maa Ke Naam'

अभियंता दिवस पर नगर निगम के इंजीनियरों का अभिनव प्रयास: इमलीखेड़ा फायर स्टेशन परिसर में 'अमृत हरित महाअभियान' व 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत हुआ वृहद पौधरोपण
ANIMESH SINGH/ DEEPAK KOHLEY

अभियंता दिवस पर नगर निगम के इंजीनियरों का अभिनव प्रयास: इमलीखेड़ा फायर स्टेशन परिसर में 'अमृत हरित महाअभियान' व 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत हुआ वृहद पौधरोपण

छिंदवाड़ा। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिवस (अभियंता दिवस) के अवसर पर नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के समस्त अभियंताओं (इंजीनियरों) द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। निगम के इंजीनियरों ने इमलीखेड़ा में नवनिर्मित हो रहे अग्निशमन केंद्र (फायर स्टेशन) परिसर में एकत्र होकर 'अमृत हरित महाअभियान' तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया।

महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद करते हुए नगर निगम के तकनीकी अमले ने निर्माण एवं विकास कार्यों के साथ-साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान फायर स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम छिंदवाड़ा के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उप यंत्री एवं समस्त तकनीकी/इंजीनियरिंग स्टाफ सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे