जुआं व शराब माफिया के अवैध निर्माण पर नगर पालिक निगम, पुलिस और छिंदवाड़ा प्रशासन की कार्रवाई

Action by Municipal Corporation, Police and Chhindwara Administration on illegal manufacturing of gambling and liquor mafia

जुआं व शराब माफिया के अवैध निर्माण पर नगर पालिक निगम, पुलिस और छिंदवाड़ा प्रशासन की कार्रवाई
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर CTN भारत

जुआं व शराब माफिया के अवैध निर्माण पर नगर पालिक निगम, पुलिस और छिंदवाड़ा प्रशासन की कार्रवाई

छिन्दवाड़ा। राज्य शासन द्वारा माफियाओं के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा और जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा आज छिन्दवाड़ा शहर के जुआं व शराब माफिया पर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन व पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही के अन्तर्गत छिन्दवाड़ा शहर के पातालेश्वर में स्थित जुआं व शराब माफिया पवन माहोरे के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुआं व शराब माफिया पवन माहोरे के विरूध्द विभिन्न धाराओं में 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके द्वारा पातालेश्वर स्थित निर्माण अवैध रूप से बिना किसी परमीशन के किया गया था जिसे आज नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा और जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ध्वस्त किया गया है। यह पूरी कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल कटरे, एस.डी.एम. अतुल सिंह, ओ.पी.सनोडिया व मनोज कुमार प्रजापति, नगर पालिक निगम आयुक्त हिमांशु सिंह व तहसीलदार महेश अग्रवाल सहित अन्य कार्यपालिक दंडाधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई।