Lata Mangeshkar Forever : तस्वीरों के माध्यम से जानें दिवंगत गायिका का अब तक का सफर

Those pictures of late singer Lata Mangeshkar ji which you have not even seen till now.

Lata Mangeshkar Forever : तस्वीरों के माध्यम से जानें दिवंगत गायिका का अब तक का सफर
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

Lata Mangeshkar Forever : तस्वीरों के माध्यम से जानें दिवंगत गायिका का अब तक का सफर

  • दिवंगत गायिका लता मंगेशकर जी की वो तस्वीरें जो अब तक आपने भी नहीं देखीं होगी।

नई दिल्ली । Lata Mangeshkar Forever बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिलों पर अपनी मधुर आवाज से राज करने वाली स्वर कोकिला, दिवंगत गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मराठी संगीतकार और थिएटर आर्टिस्ट पंडित दीनानाथ मंगेशकर व उनकी पत्नी शेवंती के घर हुआ था। लता मंगेशकर ने सिंगिग करियर की शुरूआत महज 13 साल की उम्र से ही कर दी थी। गौरतलब है कि लता मंगेशकर ने अपने करियर में 36 भाषाओं में 30,000 के लगभग गाने गा चुके हैं।

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। बाॅलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे तक शोक की लहर चल रही है। इस ओर केन्द्र सरकार ने भी दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। चलिए इस मशहूर गायिका के निधन पर तस्वीरों के माध्यम से इनके अब तक के सफर की एक झलक देखते हैं।