छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का हुआ नगर आगमन, CTN भारत से की विशेष चर्चा

Chhattisgarh Governor Ms. Anusuiya Uike visits city, special discussion with CTN BHARAT from

छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का हुआ नगर आगमन, CTN भारत से की विशेष चर्चा
रिपोर्ट।  रोशन सिंगनापुरे, दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा  

छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का हुआ नगर आगमन, CTN भारत से की विशेष चर्चा

छिन्दवाड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके पांच दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अपने गृह नगर छिन्दवाड़ा पहुची, विशेष वायुयान से सुश्री उईके का दोपहर 1 बजे इमलिखेड़ा हवाई पट्टी पर नगर आगमन हुआ। जिला प्रशासन के आला अधिकारियो एव भाजपा नेताओ द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, यहा कुछ देर रुकने और उपस्थित प्रेस बंधुओ से चर्चा उपरांत राज्यपाल महोदया सर्किट हॉउस के लिए रवाना हो गई, वे दीपावली पर्व पर यही अपने गृह जिले में ही रहेगी, 16 नवंबर को वे विशेष वायुयान से वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी, प्रेस से चर्चा के दौरान उन्होंने CTN भारत के माध्यम से समस्त जिले वासियो, प्रदेश वासियो और देश वासियो को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकानाए और बधाई प्रेषित की साथ ही दीपावली पर्व को लेकर छिन्दवाड़ा से जुडी कुछ पुरानी यादे साझा की, इस दौरान विशेष रूप से सर्किट हॉउस में वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत सिंह ठाकुर, रेल्वे जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर, भाजपा नेता अनुज पाठकर सहित प्रशासन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।