फिर एक बार छिंदवाड़ा नगर निगम हुआ सम्मानित

फिर एक बार छिंदवाड़ा नगर निगम हुआ सम्मानित

गोल्ड स्काॅच अवार्ड के बाद फिर से उत्कृष्ट कार्य के लिए छिंदवाड़ा निगम कमिश्नर हुए सम्मानित

 

नगर निगम छिन्दवाड़ा के विभिन्न स्वच्छता अभियान के जागरूकता कार्यो को देखते हुये दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम वर्ष 2018  में  गोल्ड स्काॅच का अवार्ड छिंदवाड़ा नगर निगम के नाम किया था इसी तारतम्य में राजधानी भोपाल में गतवर्ष संपन्न लोकसभा निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियो को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छिन्दवाड़ा नगरनिगम कमिश्नर इच्छित गढ़पाले को लोकसभा निर्वाचन के दौरान किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश के 16 चुनिंदा अधिकारियो को सम्मानित किया गया है जिनमे छिन्दवाड़ा निगम कमिश्नर भी शामिल है।