प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, खाते में 385 करोड़ 98 लाख रुपए अंतरित

State government gave a big gift to the farmers, Rs 385 crore 98 lakh transferred in the account

प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, खाते में 385 करोड़ 98 लाख रुपए अंतरित
CTN BHARAT, BHOPAL

प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, खाते में 385 करोड़ 98 लाख रुपए अंतरित

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। इधर से एक तरफ जहां किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मूंग की समर्थन मूल्यपर खरीदी 8 अगस्त से शुरू करेगी। दूसरी तरफ किसानों के खाते में जुलाई महीने की सिंचाई सब्सिडी (irrigation Subsidy) की राशि भी अंतरित कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा मालवा और निमाड़ क्षेत्र के 13 लाख किसानों को बड़ा लाभ दिया गया है। इस मामले में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि किसानों को लगातार सब्सिडी की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। तय समय पर राशि उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी बेहद कारगर साबित हो रही है।

ज्ञात हो कि मालवा और निमाड़ के 13 लाख 25 हजार किसानों के खाते में सिंचाई सब्सिडी की राशि अंतरित की गई है। जुलाई महीने की राशि लगभग 385 करोड 98 लाख रूपए 13 लाख किसानों के खाते में जमा किया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि सभी 15 जिले के किसानों के खाते में राज्य शासन की ओर से सिंचाई कार्य के लिए सब्सिडी जमा करा दी गई है। इसके लिए DBT का इस्तेमाल किया गया है।

डिजिटलाइजेशन प्रोसेस के तहत किसानों के खाते में तय समय के अंदर राशि को अंतरित कर दिया जाता है। इसके लिए किसानों के मोबाइल नंबर आधार नंबर, खाता और खसरा अधिक जानकारी जुटाई गए हैं। 1 वर्ष के सघन प्रयास के बीच 13 लाख किसानों के घरों और खेतों पर जाकर सभी जानकारी एकत्रित की गई और साथ ही विधिवत इसका परीक्षण भी किया गया। जिला प्रशासन की मदद से सभी किसानों की भेजी जानकारी खातों से Link करवाई गई और अब उन्हें डीबीटी के जरिए राशि अंतरित कर बड़ा लाभ दिया जा रहा है।

मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी

वहीं दूसरी तरफ किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। 8 अगस्त यह प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कई तरह की योजनाएं निर्धारित कर दी गई है। वर्तमान में मूंग का बाजार मूल्य 6000 रूपए प्रति क्विंटल है। नई सरकार 32 जिलों के किसानों से 741 खरीदी केंद्रों पर 2 लाख 34 हजार 749 पंजीकृत किसानों से 7275 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी करेगी।

वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि किसानों से जिलेवार प्रति हेक्टेयर निर्धारित मात्रा में मूंग और उड़द की खरीदी की जाएगी। उड़द 6300 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर निर्धारित किया गया है। इसके लिए 30 सितंबर तक खरीदी का कार्य जारी रहेगा।