पूर्व विधायक रजनीश हरवंश सिंह को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक का प्रथम आगमन

Former MLA Rajneesh Harvansh Singh's first arrival as Chief Organizer of State Congress Seva Dal

पूर्व विधायक रजनीश  हरवंश सिंह को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक का प्रथम आगमन
रिपोर्ट - चंद्रशेखर श्रीवात्री CTN भारत, छपारा

पूर्व विधायक रजनीश  हरवंश सिंह को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक का प्रथम आगमन ......

सिवनी । पूर्व विधायक रजनीश  हरवंश सिंह को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रथम जिला व नगर  आगमन पर रजनीश सिह का नगर के फोरलेन बाईपास से स्वागत का सिलसिला आरंभ हुआ मुख्य मार्ग के दोनों और अपने प्रतिष्ठानों के सामने व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत स्वरुप साल श्रीफल पुष्प मालाओ के साथ  स्वागत सम्मान किया गया।   प्रदेश की राजधानी भोपाल से जगह-जगह अपने व्यस्त  स्वागत कार्यक्रम के कारण नगर से 8 किलोमीटर दूर बंजारी माता मंदिर में पूजन के बाद दोपहर 1:30 बजे पहुंचे सेवादल प्रदेश प्रमुख रजनीश हरवंश सिंह जी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार कर आभार व्यक्त किया गया । कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नेता को एन एस यू आई ,  युवक कांग्रेस के  कार्यकर्ताओं ने जगह , जगह  फलों से तोला गया । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से  किसान और ग्रामीण भी उनके स्वागत करने के लिए पहुंचे थे । कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्य व सेवादल इकाई के सदस्यो ने रजनीश सिंह का स्वागत किया । इसके पश्चात 2 बजे के करीब सिवनी के लिए रवाना हुए । रास्ते में सादिक सिवनी, बंडोल और सिवनी वाई पास से लगाकर  पूरे नगर में अपने नेताओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने बुजुर्गो से पैर छूकर आशीर्वाद लिया । प्रदेश स्तर पर यह दायित्व जिले वासियों को मिलने से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है । जिला कांग्रेस का मेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यसंगठक रजनीश हरवंश ने कहा मेरे  स्वर्गीय पिता ठाकुर हरवंश सिंह ने इस जिले के काफी  विकास  के कार्य किए है । मेरा और मेरे परिवार का इस जिले से वर्षों पुराना नाता रहा है और आज भी है । उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस का एक ऐसा सगठन है जिसे कांग्रेस कि रीढ़ की हड्डी कहा जाता है जिस तरह से शरीर में रीढ़ कि हड्डी के बिना शरीर का कोई अस्तित्व नहीं उसी तरह कांग्रेस में भी सेवादल के बिना कांग्रेस का वजूद नहीं । यह संगठन आजादी के पहले से अनेक नेता रहे है जिन्होंने त्याग तपस्या के बल पर इस संगठन के साथ साथ कांग्रेस को मजबूत किया है । कार्यक्रम के दौरान रजनीश सिंह ने गांधी भवन के सामने रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सिवनी नगर में भी  कई जगह फलों से तौला गया । अंत में एक प्रेस कांफ्रेंस का भी आयोजन किया गया ।