मध्यप्रदेश के शिक्षकों को शिवराज सरकार का तोहफा, एक साथ मिलेगा 3 माह का वेतन
Shivraj government gift to teachers of Madhya Pradesh, will get 3 months salary together
मध्यप्रदेश के शिक्षकों को शिवराज सरकार का तोहफा, एक साथ मिलेगा 3 माह का वेतन
भोपाल। कोरोना संकटकाल में शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने त्यौहार से पहले शिक्षकों को भुगतान करने का फैसला किया है। जिसके तहत रक्षाबंधन के पहले तीन माह का वेतन शिक्षकों को भुगतान किया जाएगा।इसमें एक लाख से ज्यादा शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इस खबर से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दरअसल, लगभग डेढ़ पहले अध्यापक संवर्ग से अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल किया था। इनमें से करीब एक लाख से अधिक शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें अप्रैल, मई, जून का वेतन नहीं मिला है।जिसके चलते शिक्षकों में नाराजगी है, अब जब त्यौहार सामने है, ऐसे में भुगतान नही किया जाता है कि शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है, हालांकि गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय की कमिश्नर जयश्री कियावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसके निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।कमिश्नर ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला कोषालय अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की।
कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा है कि बजट मद में पहुंच जाएगा, आप शिक्षकों के वेतन से संबंधित बिल तैयार रखो और बजट शो करते ही फटाफट बिल लगाने शुरू कर दो। अब अप्रैल, मई, जून का वेतन शिक्षकों को एक साथ दिया जाएगा।उम्मीद की जा रही है कि आज-कल में सभी का भुगतान कर दिया जाएगा। खास बात ये है कि जिन शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है, उनमें ज्यादातर प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक हैं।


Comments (0)
Facebook Comments