राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके की मदद से छात्रा का  7 महीनो से रुका हुआ रिजल्ट मिला 

With the help of Governor Ms. Anusuiya Uike, the result of the student was stopped for 7 months

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके की मदद से छात्रा का  7 महीनो से रुका हुआ रिजल्ट मिला 

छिंदवाड़ा।  सतपुड़ा ला कांलेज के विधि संकाय के कुछ विधार्थियो का पिछ्ले  7 महीनो से रिजल्ट सागर विश्वविधालय द्वारा घोषित नही किया गया जिससे छात्रो का भविष्य अन्धकारमय था, छात्र किसी परीक्षा मे भाग नही ले पा रहे थे इस समस्या के समाधान के लिये कुमारी रेखा बेलवंशी व अन्य छात्र छात्राये केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त शासकीय अति अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके से मिली थी उन्होने छात्र छात्राओं को आश्वस्त किया था कि छात्र छात्राओं का भविष्य खराब नही होने देगी, सुश्री उईके जी के द्वारा सागर विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया था जिसके परिणामस्वरूप सागर विश्वविद्यालय द्वारा छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर व छात्रा कु रेखा बेलवंशी व अन्य छात्र ने महामहिम सुश्री अनुसुईया उईके जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

 

रिपोर्ट- रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा