दूसरों को दे रहे सीख, खुद बने लापरवाह, सेनेटाइजर स्टेंड खाली कैसे रुकेगा कोरोना.....
Learning to others, how could Corona stop being a carefree, empty sanitizer stand herself.
दूसरों को दे रहे सीख, खुद बने लापरवाह, सेनेटाइजर स्टेंड खाली कैसे रुकेगा कोरोना.....
छिन्दवाड़ा। जिले में कोरोना के मामले आये दिन बढ़ते ही जा रहे है हर एक -दो दिन में नए पॉजिटिव मामलो की संख्या में इजाफा हो रहा है, पहले कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रो से साथ शेल्टर होम तक ही सिमित था मगर अब यह छिन्दवाड़ा शहर में दस्तक दे चूका है, विगत दिनों नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली विवेकानंन्द कॉलोनी और कुकड़ा जगत क्षेत्र से एक- एक संक्रमित सामने आ चुके है, ऐसे में अब पहले से और ज्यादा सुरक्षित और सावधान रहने की जरुरत है, केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार लोगो से बार बार अपील कर रही है की घर से निकले तो फेस कवर लगाकर निकले, सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे साथ ही सरकारी कार्यालयो में भी इन नियमो का कड़ाई से पालन कराया जाना अनिवार्य किया गया है, मगर उसके उलट देखने में आ रहा है शहर में जैसे जैसे संक्रमण की रफ़्तार बढ़ रही है वैसे वैसे दिनों दिन लापरवाही भी बढ़ती जा रही है, चाहे आम व्यक्ति हो या सरकारी कार्यालय हो कही भी नियमो का पालन होता दिखाई नही पड़ रहा है हर तरफ नियमो के पालन को लेकर लोग लापरवाह होते जा रहे है, सरकारी कार्यालयो में भी सिर्फ नियमो के पालन का दिखावा किया जा रहा है, ऐसा ही लापरवाही का एक नजारा छिन्दवाड़ा नगरनिगम कार्यालय में देखा जा सकता है यहा कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कार्यालय में प्रवेश द्वार के साथ अन्य स्थानों पर ऑटो पुश सेनेटाइजर स्टेंड लगाये गए है जिससे की यहा आने वाला प्रत्येक आम व्यक्ति और अधिकारी कर्मचारी अपने हाथो को सेनेटाइज कर ही निगम कार्यालय में प्रवेश करे, मगर जब CTN भारत की टीम वहा पहुची तो हमने देखा की निगम कार्यालय में प्रवेश द्वार पर लगे सेनेटाइजर स्टेंड खाली है कही भी स्टेंड पर सेनेटाइजर की बॉटल रखी नजर नही आई, दीवार पर लगे खाली स्टेंड निगम की शोभा बढ़ाते दिखे, वही अंदर जाने पर हमने देखा की कार्यालय के भीतर भी किसी भी काउंटर पर न तो सेनेटाइजर रखा हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखाई दिया, काम से आने वाले कई आम लोग और निगम कर्मचारी परिसर में बेख़ौफ़ बिना मास्क के कार्य करते दिखे, नियमो का पालन हो या ना हो लेकिन जगह जगह सभी नियमो के साथ उनके पालन किये जाने के कागज़ चिपके जरूर दिखाई दिए, ज्ञात हो की शहर में बिना मास्क लगाये घुमने वाले लोगो पर नगरनिगम रोज चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूल कर रहा है, आम व्यक्ति हो या कोई और हो नियम कानून सभी के लिए एक समान होना चाहिए, कोई भी क्यों न हो नियमो की अवेहलना करता पाया जाये तो कार्यवाही सब पर एक समान हो।


Comments (0)
Facebook Comments