एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती, भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरो पर स्थापित किया पार्टी ध्वज

Celebrated birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay, the pioneer of Integral Humanism, BJP workers installed party flag at their homes

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती, भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरो पर स्थापित किया पार्टी ध्वज
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, CTN भारत, छिंदवाड़ा

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती, भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरो पर स्थापित किया पार्टी ध्वज.....

छिंदवाड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य बाद में जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने एकात्म मानववाद के प्रणेता जिनका नाम उनके माता पिता ने दीनदयाल रखा उसी के अनुरूप दीनों पर दया करने वाले लेखक, विचारक, चिंतक, पत्रकार, कुशल संगठनकर्ता और उससे भी बढ़कर राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व तिल-तिल न्योछावर करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से भी पहचाने जाते है । उनकी विचारधारा जो कि पूरी दुनिया में जब पूंजीवाद और समाजवाद आम जनजीवन को राहत नहीं पहुंचा पाया तब उन्होंने एकात्म मानववाद के आधार पर विकास की कल्पना के मायने बताए जिसमें विकास का सही मायने देश और समाज में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास हो तभी वह सही मायने में विकास है । समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचना चाहिए, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, अच्छा मकान, रोजगार के साधन और स्वतंत्र रूप से अपने विकास के लिए आगे बढ़ सके यह अवसर होना चाहिए तब सही मायने में यह विकास है, यही एकात्म मानववाद है तदाशय के विचार भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह बैस ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है इसी श्रृंखला में छिंदवाड़ा नगर के प्रातः 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में पंडित जी की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे जिनको हम प्रतिवर्ष याद करते है ताकि उनके विचारों और सिद्धांतों का हमें स्मरण रहे और उसी के आधार पर है जमीन पर जनमानस की सेवा करते रहे उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाए । उक्त कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, संतोष राय, राजेश भोयर, दिनेश मालवी, मोरेश्वर हिवसे, श्यामराव कपाले, विवेक बंटी राय, कमलेश ठाकरे, अमरसिंह मरावी, लमिया मरावी, जितेन्द्र शाह, सुरेश केवलारिया, घनश्याम पंजवानी, संदीप पाल लालू, पंकज पाटनी, महेन्द्र भाटी, परेश सिन्हा, मिलिंद खुटाटे, बीरबल साहू, तेजसिंह बघेल, मनीष साहू, देवेन्द्र गावंडे, राकेश माईकल पहाड़े, राहुल शर्मा, मनोज ठाकरे, मंगेश कपाले, विराट भारद्वाज, नवीन ठाकरे, नितिन ठाकरे, मनोज वसूले, जगदीश बर्डे, शैलू राजपूत सहित सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दीनदयाल जी के विचारों और आदर्शो को आगे बढ़ाने का संकल्प किया । इसी प्रकार एकात्म मानववाद एवं प्रखर राष्ट्रवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस के अवसर पर चंदनगांव में पंडित दीनदयाल जी की जयंती सादगी एवं सोशल सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाई गई इस अवसर पर नगर निगम सभापति जगेंद्र अल्डक द्वारा पंडित जी के इतिहास एवं उनके  एकात्म मानववाद चिंतन पर अपने विचार रखे इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया इस कार्यक्रम में अरुण आडे, रोशन सिंगनापुरे, सुमित दीक्षित शरद बेन्डे, कुणाल पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सारना मंडल के ग्राम खापामिठ्ठे, घाटपरासिया, सिहारोमढका, डागावानी पिपरिया, थावरीटेका, बोहनाखेरी, कपरवाड़ी, लोनिया मारू, नेर, काराघाट, बिजोरीखुर्द, चारगांव प्रहलाद, चन्हियाकला, खेरी भुताई में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, रूपसिंह पटेल, सदाराम सिंदरामी, रेखनसिंह चौधरी, कुलदीप पटेल, डाॅ. दिलावर उसरेठे, मोतीलाल साहू, हरीपाल उसरेठे, सौरभ सक्सेना, हरिराम पाल, अमित सल्लाम, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, अभय गौली, राजकुमार उसरेठे, बीरू सल्लाम, रामकरण धुर्वे, हेमंत साहू, संदीप बिसकेले, राजकुमार डोले, बालकराम साहू, हरीश साहू, रूपेश साहू सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल जी के विचार व्यक्त किए । छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल के ग्राम भैसादण्ड, कुहिया, सोनापीपरी, गुरैया के ग्रामों में छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतकुमार यदुवंशी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, मुन्ना चौरे, लेखराम पटेल, राजेश रघुवंशी, बीरेन्द्र कुशवाह, दिवाकर ओक्टे, गब्बर कराड़े सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ग्रामों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।