जेपी नड्डा की नई टीम घोषित, कैलाश विजयवर्गीय समेत मप्र के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

JP Nadda's new team announced, these MP leaders including Kailash Vijayvargiya got responsibility

जेपी नड्डा की नई टीम घोषित, कैलाश विजयवर्गीय समेत मप्र के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
रिपोर्ट : ब्यूरो CTN भारत, नई दिल्ली

भाजपा की नई टीम घोषित, कैलाश विजयवर्गीय समेत मप्र के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी 

BJP president JP Nadda announce new Team: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह पूनम महाजन की जगह लेंगे. भाजपा ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडेय की जगह नये चेहरों को मौका दिया.

नई दिल्ली। भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। पद संभालने के 8 महीने बाद नड्डा ने अपनी नई टीम में मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को फिर राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है जबकि ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय मंत्री बने हैं।

भाजपा की राष्‍ट्रीय टीम में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह, राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और पश्चिम बंगाल में भाजपा के चर्चित चेहरे मुकुल रॉय को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। मध्य प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे अरविंद मेनन को भी राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता सह कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

नई टीम में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए भी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इन सबके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं के नाम भी जारी किए हैं।