सपने में दिखा नाग, कन्या ने रचाया विवाह, हजारों बने साक्षी : देखे पूरी खबर 

रिपोर्ट : शेख फरीद CTN भारत, परासिया

सपने में दिखा नाग, कन्या ने रचाया विवाह, हजारों बने साक्षी : देखे पूरी खबर 

छिंदवाड़ा।  परासिया तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धमनिया का हे जहा गांव में रहने वाली युवती के सपने में नाग दिखा और कहा कि मुझसे शादी करो वही युवती जब मंदिर पहुंची तो वह नाग की तरह लहराने लगी। गांव वाले ने जब युवती से पूछा तो  बताया कि मुझे नाग से शादी करना है  शादी करने की बात आग की तरह  गांव में फैल गई युवती ने नाग मंदिर के सामने सुहागन का पूरा जोड़ा पहन कर अग्नि के सात फेरे लिए हजारों की संख्या में लोग इस शादी को देखने के लिए  एकत्रित हुए  वही युवती का एक और कहना था कि मेरे से विवाह के लिए नाग देवता खुद आ रहे हैं लगातार लोगों की भीड़ यह इंतजार करती रही कि नाग देवता कब आएंगे कन्या से विवाह करने के लिए। आख़िरकार घंटो इंतजार तक नाग देवता नहीं आए,  परन्तु कन्या ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे ले लिए .