72वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक संपन्न, प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत द्वारा मुख्य समारोह में किया गया ध्वजारोहण

Flag hoisting ceremony done by the state's Revenue and Transport Minister, Mr. Rajput in the 72nd Republic Day celebrations

72वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक संपन्न, प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत द्वारा मुख्य समारोह में किया गया ध्वजारोहण
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर

72वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक संपन्न, प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत द्वारा मुख्य समारोह में किया गया ध्वजारोहण

  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों की हुई प्रस्तुति

छिन्दवाडा। 72वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर हर्षोल्लास और उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया । प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली । राजस्व मंत्री श्री राजपूत के ध्वजारोहण करते ही पुलिस परेड ग्राउण्ड जन-गण-मन अधिनायक .... की गूंज से गुजांयमान हो उठा। इस अवसर पर श्री राजपूत ने नील गगन में हर्ष और खुशी के प्रतीक गुब्बारे छोड़े । समारोह में हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत की गई । राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने खुली जीप में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं परेड कमांडर श्री प्रवीण नायडू के साथ परेड का निरीक्षण किया । मुख्य अतिथि श्री राजपूत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।

सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों के लिये पुरस्कार वितरित- समारोह में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और न्यू आस्था युवा मंडल इकलहरा के युवक-युवतियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें न्यू आस्था युवा मंडल इकलहरा के युवक-युवतियों को प्रथम, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व इसी महाविद्यालय के एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं को व्दितीय और शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्स्य यांत्रिकी, जल संसाधन, जिला पंचायत के ग्रामीण विकास, उद्योग, अंत्यावसायी, वन, मत्स्य, स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास, उद्यानिकी, कृषि, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, स्वास्थ्य, नगर निगम, जेल और पुलिस विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें पुलिस विभाग की झांकी को प्रथम, कृषि विभाग की झांकी को व्दितीय और जिला पंचायत के ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया ।                                

समारोह में विशेष सशस्त्र बल आठवीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष और महिला एवं होमगार्ड द्वारा परेड की गई जिसमें विशेष सशस्त्र बल आठवीं वाहिनी और जिला पुलिस बल को प्रथम, जिला महिला पुलिस बल को व्दितीय एवं जिला होमगार्ड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार बेस्ट परेड कमांडर का पुरस्कार आर.आई. श्री प्रवीण नायडू, बेस्ट परेड सेकेंड इन कमांडर का पुरस्कार सूबेदार श्री अभिषेक रघुवंशी एवं विशेष पुरस्कार बैंड मास्टर श्री गंगाराम आतराम को प्रदान किया गया । साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 171 अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया।   

इस अवसर पर जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर, पूर्व महापौर श्रीमती कांता सदारंग, सर्वश्री विवेक साहू बंटी, शेषराव यादव, अजय चौरे और अन्य जनप्रतिनिधिगण, डी.आई.जी. अनिल माहेश्वरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गजेंद्र सिंग नागेश, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, एस.डी.एम. अतुल सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजीत तिर्की, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी, पत्रकार, छात्र-छात्रायें तथा आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओ.पी.शर्मा, नरेन्द्र शक्रवार और श्रीमती डॉ. मनीषा जैन ने किया।