किसान आंदोलन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Home Minister Narottam Mishra targets Congress on farmer movement
किसान आंदोलन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज शाम 6:30 बजे कैबिनेट की बैठक है। उपचुनाव के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। जिसको लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी बात कही है।
किसान आंदोलन पर बोले गृह मंत्री
इसके साथ ही किसान आंदोलन पर बोलते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की तरह पंजाब (punjab) में भी कांग्रेस ने कर्जमाफी का लालच देकर पहले किसानों का वोट (vote) ले लिया और अब उनके कर्जमाफी ना करके उनके साथ धोखा किया है। इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह किसान का नहीं कांग्रेस का आंदोलन है। जिससे ध्यान रखना भटकाने की कोशिश की जा रही है। वही नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पंजाब सहित देश का किसान अब समझ चुका है कि कांग्रेस किसान और नौजवानों के साथ धोखा करती है।
मप्र की तरह पंजाब में भी @INCIndia ने कर्ज माफी का लालच देकर पहले किसानों का वोट ले लिया और फिर उन्हें धोखा दे दिया। वहां किसान नहीं कांग्रेस आंदोलन कर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। आज देश के साथ-साथ पंजाब का किसान भी समझ चुका हैं कि कांग्रेस सभी को धोखा देती है।@BJP4India pic.twitter.com/A1AbtcRGPd
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 26, 2020


Comments (0)
Facebook Comments