बड़ी खबर: राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का टोटल लॉकडाउन

Big news: Total lockdown of 10 days from July 24 in the capital Bhopal

बड़ी खबर: राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का टोटल लॉकडाउन
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

बड़ी खबर: राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का टोटल लॉकडाउन

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है | शुक्रवार से भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा रहा है | कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात के निर्देश दिए है|

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी| जो भोपाल के बाहर हैं वो लॉकडाउन के पहले वापस आ सकते हैं| 24 जुलाई शुक्रवार रात आठ बजे से 10 दिन के लिए पूरा भोपाल लॉक डाउन रहेगा| इस दौरान दवाइयां, सब्जी के ठेले, दूध की दुकान, इंडस्ट्री और सरकारी राशन की दुकानें खुली रहेंगी| इसके अलावा पूरा भोपाल लॉक डाउन रहेगा|

 

 

जानकारी के अनुसार भोपाल में आने और बाहर जाने के लिए इ-पास की व्यवस्था रहेगी | गृहमंत्री ने अपील की है कि अगले दो दिनों में जो भी जरुरत का सामान हो लेलें| सरकारी राशन की दुकानों को दो दिनों में राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं| इंडस्ट्रीज खुली रहेंगी| अगली कैबिनेट की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी|