शिक्षक संगोष्ठी में प्रदेश भर से पहुंचे शिक्षक
जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि शिक्षकों द्वारा स्थापित विद्यालक्ष्य फॉउंडेशन द्वारा जिले के विकासखण्ड धनौरा में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन 21 एवं 22 दिसम्बर 2019 को किया जा रहा है।
शिक्षक संगोष्ठी में प्रदेश भर से पहुंचे शिक्षक
जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि शिक्षकों द्वारा स्थापित विद्यालक्ष्य फॉउंडेशन द्वारा जिले के विकासखण्ड धनौरा में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन 21 एवं 22 दिसम्बर 2019 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों के साथ ही साथ प्रदेश के अन्य जिलों के तथा अन्य राज्यों के शिक्षक एवं मोटिवेटर्स शामिल हों है। इस कार्यक्रम में मोटिवेटर्स के रूप में "मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी" पहल के प्रणेता वर्तमान आबकारी आयुक्त एवं पूर्व जबलपुर संभागायुक्त श्री राजेश बहुगुणा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सफलता की कहानी का प्रस्तुतिकरण, मोटिवेशनल स्पीच, शैक्षणिक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।
इस संगोष्ठी में जहां राज्य शिक्षा केंद्र से अधिकारी पहुंचेंगे वही शिक्षा के क्षेत्र में परिणाम जनक कार्य करने वाले चार आई.ए.एस. अधिकारी भी इस संगोष्ठी में पहुंचेंगे। जिले के कलेक्टर प्रवीण अढायच के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी घंसौर श्यामवीर सिंह द्वारा इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है।


Comments (0)
Facebook Comments