भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय - विवेक बंटी साहू

Prabhat Pheri took out on the foundation day of BJP

भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय - विवेक बंटी साहू
रिपोर्ट। एडिटर, दीपक कोल्हे

भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय - विवेक बंटी साहू

  • भाजपा के स्थापना दिवस पर निकली प्रभात फेरी
  • देशभक्ति से ओतप्रोत नारे के साथ भाजपा कार्यालय में हुआ पार्टी का ध्वज वंदन

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी बलिदानों और त्याग से बना वैचारिक दल है। आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में हम पहचाने जाते हैं। देश में अनेक दल हैं, उनसे अलग भाजपा की पहचान है। आज भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय कही जाती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बुधवार को पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। संबोधन से पहले जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ ध्वजारोहण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुना।

डॉ. मुखर्जी और दीनदयाल जी के संकल्प को सिद्धी की ओर ले जा रहे मोदी जी
जिला अध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इससे पहले जनसंघ के रूप में हम काम करते थे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो संकल्प लिया था, उसे अटल जी और आडवाणी जी ने आगे बढ़ाया। हमारे पूर्वज नेताओं ने जो संकल्प लिया था, उसे सिद्धी की ओर ले जाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो बलिदानों के आधार पर खड़ी हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।
 
भारतीय जनता पार्टी ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस
जिला भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया जिसमें स्थानीय फब्बारा चौक से मानसरोवर कॉम्पलेक्स होते हुए पदयात्रा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकता सहित महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस में प्रभात फेरी में भाग लेकर पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत नारे गुंजायमान हुये । विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी जिसमें प्रारंभिक 2 सांसदों से प्रारंभ करने वाले दल जो राष्ट्रीय विचार को लेकर आगे बढ़े, गांव गरीब कि चिंता को लेकर आगे बढ़ने वाला दल आज सम्पूर्ण भारत में अपने गौरवशाली इतिहास को दिनो-दिन प्रगतिमान कर रहा है । सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी का ध्वजवंदन किया । भारत माता के नारे लगाये तदोपरांत एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया । उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, अजय चौरे, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, रमेश पोफली, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती कांता सदांग, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज नेमा, उपाध्यक्ष राहुल मोहोड़, हजारी साहू, मीनाक्षी खुरसंगे, जगेन्द्र अल्डक, संजय पटेल,  नगर मंडल अध्यक्ष द्वय अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, अलकेश लाम्बा, धर्मेन्द्र मिगलानी, दीपक कोल्हे, संजय अग्रवाल,  श्रीमती ऊषा भमोरे, श्रीमती ज्योति डेहरिया,  जितेन्द्र राय, अरविंद राजपूत, गुरूप्रसाद धुर्वे,  अरुण गद्रे, विलास नरोटे, रामनारायण परतेती, शम्भूदयाल साहू, दिनेशकांत मालवी, अभिलाष गोहर, संतोष राय,  दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, राजकुमार बघेल, पंकज पाटनी, मनोज चौरे, नीरज भारद्वाज, प्रह्लाद यादव, श्रीमती जया विश्वकर्मा, अजहर खान, जीतसिंह ठाकुर मिलाप चौहान चंदन रघुवंशी मंत्री चंद्रकुमार बटके,कृपाशंकर सूर्यवंशी,रानी सूर्यवंशी ममता ठाकुर सुमन बज, बबलू पराते, मिलिंद खुटाटे, योगेन्द्र राणा, संदीप सिंह चौहान, रोशन सिगनापुरे, शरद बेंडे, अंकित तिवारी, बिट्टू मंडराह, डॉ. दशरथ साहू, आनंद गोहार, माइकल पहाड़े, प्रतीक दामोदर, मनोज मंडराह, राजेश भोयर, रविन्द्र सेंगर, राजू पवार, सुनील इवनाती, मनोहर गेडाम, राजकुमार गोनेकर, अनुज मल्होत्रा, मनीष निर्मलकर, शरद जामठे, अर्पण मैद, जीत सिंह रघुवंशी, अलकेश साव, रफीक भूरा भाई, अधीर वर्मा, शीला कुमरे, परमाल रघुवंशी, नीलू क्षेत्री, रीता विश्वकर्मा, मनोज चौरसिया, जितेन्द्र मालवी, अनिल बज, छिद्दीलाल पटवारी, जितेन्द्र शाह, बंटी राय, रूपेश कैथवास, अन्नू गोहर, अभिषेक राय,   मनीष पटेल, भारत घई, विजय नामदेव, राजू साहू, संतोष विश्वकर्मा, शुभम नागवंशी, गोपाल मालवी, संतोष यादव, राजकुमार वंदेवार, राजकुमार वर्मन, अभिषेक राय, राहुल उईके, सुरेन्द्र देशमुख, अतहर अहमद घस्सू भाई, आकाश शर्मा, नीरज ब्रम्हवंशी,  परेश सिन्हा, रूपेश मानेराव, डॉ. किसन हरजानी, देवेन्द्र वर्मा, नीलू क्षेत्रीय, वंदना विश्वकर्मा, रिंकी चौरसिया, मनीषा ढवाले, माया बंदेवार,भारती जैन, वर्षा विश्वकर्मा, गरिमा दामोदर, लविना जी, शोभना जी, जया विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।