UNESCO ने दुर्गा पूजा को घोषित किया सांस्कृतिक विरासत, पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात
MP Home Minister Dr Narottam Mishra said tauntingly that now bua, babua and didi should also accept this.
UNESCO ने दुर्गा पूजा को घोषित किया सांस्कृतिक विरासत, पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात
एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि अब बुआ, बबुआ और दीदी को भी इसको स्वीकार कर लेना चाहिए।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को, ने बंगाल की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। UNESCO ने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ये प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का पल है।
UNESCO ने बंगाल (कोलकाता) की दुर्गा पूजा को बुधवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी कि कोलकाता की दुर्गा पूजा को अभी अभी सांस्कृतिक विरासत (Intangible Heritage) की सूची में शामिल किया गया है , भारत को शुभकामनायें।
UNESCO द्वारा दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख़ुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि – ये प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और ख़ुशी का पल है।
उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा – यह घोषणा दुनिया भर में सनातन धर्म के सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचार की बढ़ती स्वीकार्यता को स्थापित करती है। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि UNESCO ने दुर्गापूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। जो देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अखिलेश यादव, मायावती और ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि अब बुआ, बबुआ और दीदी को भी इसको स्वीकार कर लेना चाहिए।
???? BREAKING
— UNESCO ????️ #Education #Sciences #Culture ???????????? (@UNESCO) December 15, 2021
Durga Puja in Kolkata has just been inscribed on the #IntangibleHeritage list.
Congratulations #India ????????! ????
ℹ️https://t.co/gkiPLq3P0F #LivingHeritage pic.twitter.com/pdQdcf33kT


Comments (0)
Facebook Comments