एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, उप महानिरीक्षक सहित रेंज के अधिकारी रहे मौजूद
One day training program completed, range officers including Deputy Inspector General were present
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, उप महानिरीक्षक सहित रेंज के अधिकारी रहे मौजूद
छिन्दवाड़ा। पुलिस विभाग का रेंज स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्येक्रम संपन्न, शुक्रवार को एफडीडीआई परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में छिन्दवाड़ा रेंज के पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उप महानिरीक्षक छिन्दवाड़ा अनिल माहेश्वरी एवं पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा विवेक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्येक्रम की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षण की विषय वस्तु आवश्यकता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। महानिरीक्लक अनिल माहेश्वरी द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्येक्रम में डॉ. अजीता जोहरी, वैज्ञानिक अधिकारी सीन ऑफ क्राईम एफ.एस.एल. मोबाईल यूनिट छिन्दवाड़ा द्वारा SAEC( Evidence Colletion Kat) के उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शशिकान्त वर्मा विशेष न्यायाधीश छिन्दवाड़ा एवं प्रदीप सोनी न्यायिक दण्यधिकारी प्रथम श्रेणी छिन्दवाड़ा द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के संदर्भ में चालान प्रस्तुति तथा धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्रग विमष्टीकरण की कार्यवाही एवं वित्तीय अनुसंधान की महत्वूर्ण जानकारी दी गई। निशा विश्वकर्मा अपन सत्र न्यायाधीश अमरवाड़ा एवं श्रीमति संध्या मनोज श्रीवास्तव द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनन्य विशेष न्यायाधीश छिन्दवाड़ा द्वारा महिला एवं बालकों के लैंगिक अपराधों का प्रथम सूचना पत्र 161, 164 द.प्र.सं. कवन बालकों का आयु निर्धारण, डी.एन.ए. परीक्षण एवं गर्भ ठहरने की स्थिति में गर्भ समापन की प्रक्रिया, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की महत्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में जिला सत्र न्यायाधीश बी.एस. भदौरिया द्वारा अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर दिये गये। प्रशिक्षण में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमति अभिलाषा मवार भी उपस्थित रही। प्रशिक्षण में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, तहसीलदारगण, थाना प्रभारी एवं सिवनी और नरसिंहपुर जिले के समस्त थाना प्रभारीगण शामिल हुये।


Comments (0)
Facebook Comments