CORONA : पटना में शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत, अब तक 111 लोग संक्रमित

Two days after marriage in Patna, groom dies, 111 people still infected

CORONA : पटना में शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत, अब तक 111 लोग संक्रमित
रिपोर्ट। CTN भारत, पटना

कोरोना: पटना में शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत, अब तक 111 लोग संक्रमित

बिहार में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 501 नए मामले सामने सामने आए हैं. पटना का पालीगज कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है. एक शादी समारोह में शामिल 111  से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 17 जून को दूल्हे मौत के बाद 369 लोगों का टेस्ट कराया गया था.

 

पटना।  कोरोना के दौर में भी शादियां थम नहीं रही हैं, जब तक लॉकडाउन चला तब तक एक दो शादियों की ख़बरें ही सुनने को मिलती थीं. वो भी ऑनलाइन शादियां होती थीं.

लेकिन अनलॉक-1 के बाद 8 जून से 50 मेहमानों समेत शादियों के आयोजन की अनुमित दे दी गई. फिर क्या था छुप-छुपाकर ही सही लेकिन कई जगहों पर शादियां पहले की तरह होने लगीं.

पूछने पर शादी के आयोजक तो यही दावा करते हैं कि उन्होंने 50 से भी कम लोगों को आमंत्रित किया था. पटना में भी इसी तरह की एक शादी आजकल सुर्ख़ियों में है.

पटना के पालीगंज में हुई एक शादी समारोह ने इन आयोजनों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है.

पटना से छपने वाले स्थानीय अख़बारों में मंगलवार को एक शादी की ख़बर सुर्ख़ियों में रही. अख़बारों के मुताबिक़ इस आयोजन से जुड़े 111 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वहीं दूल्हे की दो दिनों बाद ही मौत हो गई.