पैदल जा रही महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले धराए, पुलिस ने चंद घंटो में आरोपियों को किया गिरफ्तार
The man who robbed the mangalsutra from the walking woman, the police arrested the accused in a few hours.
पैदल जा रही महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले धराए, पुलिस ने चंद घंटो में आरोपियों को किया गिरफ्तार
छिन्दवाड़ा। शहर में सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल जा रही एक महिला के साथ सत्कार तिराहे के नजदीक दो लोगों ने मंगलसूत्र लूट की घटना को अंजाम दिया था, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी मनिषराज भदौरिया ने तत्काल पुलिस बल को अलर्ट कर मामले की जाच तेज कर दी थी, मिली जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी निवासी एक महिला पात्रता पर्ची लेने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सत्कार तिराहे के पास स्थित बीएसएनल ऑफिस के सामने पैदल आए दो लोगो ने महिला से उसका मगलसूत्र खीचा और लूट कर नागपुर रोड की तरफ फरार हो गए, जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी, जाच पड़ताल में मिले अहम सुराग के बाद पुलिस ने पीछा कर दो संदेहियों को हिरासत में लिया था और पूछ ताज शुरू कर दी थी, पुलिस टीम के निरंतर प्रयास कर 24 घंटे के भीतर ही लूट के दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया, मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने इस पुरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की सीसीटीवी कंट्रोल रूम और लोधीखेड़ा पुलिस की सक्रियता से दो संदेहियों इरफान खान और असलम खान निवासी मुगलसराय उत्तरप्रदेश को पुलिस टीम ने हिरासत में लिया था, जब पुलिस ने इन से सूक्ष्मता और कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सत्कार तिराहे के पास महिला से मंगलसूत्र लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के पास से महिला का लूटा हुआ मंगलसूत्र जिसकी कीमत 50 हजार रुपये और साथ ही एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है, पकडे गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर अन्य प्रकरणों में जानकारी प्राप्त कर रही है, आगे और भी खुलासे हो सकते है।
मामले के खुलासे में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी कोतवाली मनिषराज भदौरिया, थाना प्रभारी भूपेन्द्र गुलबाके, उनि राघवेन्द्र उपाघ्याय, प्रधान आरक्षक रवि पावर, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश थाना लोधीखेड़ा, आरक्षक अबरार थाना कोतवाली, शैलेन्द्र, वासुदेव, अमित, शुभेन्द्र, अनिता, सारिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Comments (0)
Facebook Comments