होशंगाबाद , बरगी और अब छिंदवाड़ा में भी महुआ का चमत्कार
छिंदवाड़ा में भी महुआ का चमत्कार
आस्था पर भारी अंधविश्वास ! महुआ के पेड़ को छूने से चलते हैं 'हाथ'
होशंगाबाद , बरगी और अब छिंदवाड़ा में भी महुआ का चमत्कार
महुआ के पेड़ में हो रहा है चमत्कार बढ़ रही भीड़ ,प्रशासन हो रहा परेशान
परासिया - महुआ का पेड़ ग्रामीण क्षेत्रों में अपने फूल फल और तेल के कारण आर्थिक लाभ देने वाला माना जाता है महुआ के फूल बीनकर ग्रामीण क्षेत्र में लोग अपनी आजीविका कमाते हैं इसीलिए महुआ के पेड़ ग्रामीण जन जीवन में कीमती माना जाता हैं

छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा के ग्राम पंचायत इकलहरा मैं महुआ के पेड़ों की पूछ परख दूसरे कारणों से बढ़ गई है अंधविश्वास और अफवाहों ने आशा का ऐसा मकड़जाल खिलाया है कि रोजाना कहीं ना कहीं से महुआ के पेड़ से सत जागने की खबर आ रही है झुंड के झुंड लोग महुआ के पेड़ के पास पहुंच रहे हैं पूजा कर रहे हैं और नारियल प्रसाद के साथ पैसे भी अर्पित कर रहे हैं महुआ के पेड़ को लेकर यह अफवाह होशंगाबाद जिले से सबसे पहले फेली महुआ पेड़ को छूकर बीमारी के उपचार मनोकामना पूरी करने लोग यहां हुजूम लगा कर पहुंच रहे हैं इसके बाद से लगातार कहीं ना कहीं से ऐसी अफवाह को बल मिलता रहा है
ग्राम इकलहरा जामई रोड पर एक महुआ का पेड़ को लेकर अफवाह फैली कि यहां हाथ रखने मात्र से पेड़ हाथ को अपनी ओर खींचता है बस फिर दिन पर यहां महिलाओं का ताता लगा रहा खास बात यह है कि ऐसे पेड़ के पास सभी धर्मों के लोग पहुंच रहे हैं हालांकि पुलिस प्रशासन ने ऐसे सभी दावों को अफवाह बताया है और लोगों से अंधविश्वास ना फैलाने की अपील भी की है इसके बाद भी लोग यहां पेड़ों का आस्था का नया केंद्र बनाने पर तुल गए हैं


Comments (0)
Facebook Comments