शिवराज से मिलने सीएम हाउस पहुंचे कमलनाथ, विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा
Kamal Nath reached CM House to meet Shivraj, discussion about assembly session
शिवराज से मिलने सीएम हाउस पहुंचे कमलनाथ, विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सीएम शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सीएम हाउस पहुंचे कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान के बीच विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों को लेकर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा का पिछला सत्र 24 मार्च को आयोजित किया गया था, 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी और 24 मार्च को आयोजित विशेष सत्र में बहुमत साबित किया था। इसके बाद 20 जुलाई को प्रस्तावित मॉनसून सत्र कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया था। अब 21 सितंबर से 23 सितंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित होने जा रहा है जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी किया जाएगा। सत्र को लेकर विधानसभा के प्रमुख सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है।


Comments (0)
Facebook Comments