पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घण्टे के अंदर अंधे हत्या कांड का किया खुलासा....
Big success to the police, within 24 hours the blind murder case was exposed.
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घण्टे के अंदर अंधे हत्या कांड का किया खुलासा....
छिन्दवाड़ा/चौरई। बुधवार को जिले के चौरई थाना अन्तर्गत चौरई से चाँद की तरफ जाने वाली सड़क पर वेयर हॉउस के पास नाले में एक युवती की लाश लावारिस हालत में मिली थी। नाले के अंदर युवती की लाश देखकर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। आस पास के ग्रामीणों की सुचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस द्वारा की गई जाच उपरांत सामने आया था की युवती की बंदूक से गोली मारकर हत्या की गई है और लाश को नाले में फेका गया है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल मौके पर पहुच गए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए चौरई थाना प्रभारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुरे मामले की जाच और आरोपियों की गरफ्तारी के लिए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अंदर ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने पूरी रात सघन तफ्तीश कर हत्या में शामिल एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबुल करते हुए प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारकर युवती की हत्या करना स्वीकार किया। साथ ही पुलिस ने पकडे गए आरोपियों से हत्या में इस्तमाल किया गया देसी कट्टा (बंदूक) मय जिन्दा गोलीयो सहित हत्या के दौरान चली हुई एक कारतूस का खाली खोका और हत्याकांड के लिए इस्तमाल की गई स्विफ्ट कार के साथ मृतक युवती का मोबाईल फोन आरोपियों के पास से जप्त किया है। इस पुरे मामले के खुलासे में चौरई की तेज तर्रार थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा सहित सम्पूर्ण थाना स्टाफ और टीम में शामिल अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


Comments (0)
Facebook Comments