पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Former President Pranab Mukherjee passed away, breathed his last at the age of 84
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस...
नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का निधन हो गया है| उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने यह जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रपति 10 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनकी सैन्य रिसर्च एवं रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल में ब्रेन सर्जरी हुई थी। 84 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली|
प्रणब मुखर्जी ने 2012 से 2017 के बीच देश के 13वें राष्ट्रपति का दायित्व संभाला था। बता दें कि मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके दिमाग की सर्जरी हुई थी।
भारत रत्न से सम्मानित 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रणब दा ने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वे एक विद्वान सम उत्कृष्टता, एक राजनीतिज्ञ और समाज के सभी वर्गों द्वारा प्रशंसित व्यक्ति थे।




Comments (0)
Facebook Comments