क्या मध्यप्रदेश में जारी रहेगा रविवार को लॉकडाउन ?

Sunday Lockdown

क्या मध्यप्रदेश में जारी रहेगा रविवार को लॉकडाउन ?
रिपोर्ट : ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

"Sunday Lockdown: क्या मध्यप्रदेश में जारी रहेगा रविवार को लॉकडाउन ?

भोपाल।  राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा था कि अब रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। सोमवार को ट्वीटर के माध्यम से जानकारी देते हुए प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एलान करते हुए कहा है कि अब से रविवार को प्रदेश में कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा। अब तक हो रहे रविवार के लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी।अब केंद्र की अनुमति के बिना कोई भी लॉकडाउन नहीं होगा।बिना केंद्र से अनुमति लिए अगर कोई सीधा लॉकडाउन करता है, तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा था कि 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम और खेलों पर लगा प्रतिबंध खत्म होगा। अधिकतम 100 लोगों की मौजूदगी में शारीरिक दूरी और सुरक्षा के उपायों के साथ कार्यक्रम किए जा सकेंगे। इनमें मास्क पहनना अनिवार्य होगा। प्रदेश में आने या जाने के लिए किसी प्रकार के ई-पास की जरूरत नहीं होगी। सिनेमा हॉल 21 सितंबर से प्रारंभ होंगे।मध्यप्रदेश में सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल आदि बंद ही रहेंगे। केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 4 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार ही छूट दी जाएगी। केंद्र की गाइडलाइन में जिन सेवाओं पर पाबंदी है, उन पर मध्यप्रदेश में भी प्रतिबंध जारी रहेगा।अनलॉक 4 की गाइडलाइंस का ऐलान भी कर दिया गया है। अब मध्यप्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और बार भी खुल सकेंगे। साथ ही रिसॉर्ट्स और सिविलियन क्लब भी खोले जाएंगे। आबकारी आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी बार लायसेंस के नवीनीकरण के प्रस्ताव की औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करा ली जाएं।