पहली नजर में अपनी पत्नी को दिल दे बैठे थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी ने शेयर की तस्वीर

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan was giving heart to his wife at first sight, wife shared picture on marriage anniversary

पहली नजर में अपनी पत्नी को दिल दे बैठे थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी ने शेयर की तस्वीर
रिपोर्ट। एडिटर, दीपक कोल्हे

पहली नजर में अपनी पत्नी को दिल दे बैठे थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी ने शेयर की तस्वीर

  • मामा की लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प रही है। जनता की सेवा के लिए कभी ना शादी करने का प्रण लेने वाले शिवराज सिंह चौहान एक ही नजर में साधना को अपना दिल दे बैठे थे।

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 5 मई को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे है, इस मौके पर उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने दो तस्वीर शेयर की, जिसमें एक उनकी शादी की है और दूसरी आदिवासियों के एक पर्व के दौरान खींची गई थी। वैसे मामा की लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प रही है। जनता की सेवा के लिए कभी ना शादी करने का प्रण लेने वाले शिवराज सिंह चौहान एक ही नजर में साधना को अपना दिल दे बैठे थे।

 

बहन ने साधना से मिलवाया

जैसा बताया गया कि शिवराज कभी शादी नहीं करने वाले थे लेकिन अपनी बहन के दवाब के चलते वह साधना से मिलने गए और अपना दिल हार गए। इसके बाद शिवराज साधना सिंह से छिप-छिप कर मिलने लगे और उन्हें चिट्ठी भी लिखने लगे। मुख्यमंत्री ने कई बार बताया है कि प्यार का पहला इजहार भी उन्होंने पत्र लिखकर ही किया था। यही नहीं, साधना ने भी उन्हें खुब लव लेटर लिखे। इसके बाद घरवालों की सहमति से 6 मई 1992 को शिवराज और साधना शादी के बंधन में बंध गए थे।