उज्जवल पब्लिक स्कूल सोनपुर में वार्षिक उत्सव संपन्न
Annual festival concluded at Ujjwal Public School Sonpur
उज्जवल पब्लिक स्कूल सोनपुर में वार्षिक उत्सव संपन्न
उज्जवल पब्लिक स्कूल सोनपुर के वार्षिक उत्सव सम्मेलन में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया विद्यार्थियों ने अपनी कला का अद्भुत नमूना पेश किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर श्रीमती कांता योगेश सदारंग कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर निगम के सभापति जगेंद्र अल्डक, विशिष्ट अतिथि के रूप में ताफी झनका यादव, संचालक रोशन सिगनापुरे, प्राचार्य कुमारी प्रज्ञा चिल्हाटे, शिक्षिका कुमारी नेहा गोहिया, श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती पीहू चौहान, राहुल चौहान, श्रीमती सुनीता सिगनापुर, श्रीमती कविता चिल्हाटे एवं पालक अभिभावक सहित बड़ी संख्या में सोनपुर निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रोशन सिगनापुरे ने अतिथियों , पालको एवं नगर वासियों का आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने की शुभकामनाएँ दी।



Comments (0)
Facebook Comments