डेढ़ साल की मासूम का घर से हुआ था अपहरण, पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं

बच्ची को अगवा किए एक सप्ताह का समय बीत चुका है और अब तक पुलिस  के हाथ खाली है, इस बात से कही न कही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी शक होना ज़ाहिर सी बात है।

डेढ़ साल की मासूम का घर से हुआ था अपहरण, पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं
शोभित घारू, जबलपुर

डेढ़ साल की मासूम का घर से हुआ था अपहरण,

पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं 

 

17 तारीख को अचानक अगवा हुई  मासूम देविका बाल्मिकी का अब तक कुछ पता नही चल सका है,आपको बता दे कि मेडिकल के भैरव नगर से सुबह के वक़्त 22 माह की देवीका का अपहरण हो गया था जिसके बाद से ही लगातार तिलवारा पुलिस बच्ची की पतासाजी में जुटी रही और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ  भी की गई परंतु मासूम का अब तक कुछ भी पता नही चल सका 

पुलिस को देविका के दस्ताने पड़ोस के घर की छत पर ज़रूर मिले पर कोई खास सफलता हाथ नही लगी,वहीं इस घटना से नाराज़ बाल्मिकी समाज के लोगो का आरोप था कि तिलवारा पुलिस मामले को गम्भीरता से नही ले रही है जिससे नाराज़ होकर बाल्मिकी समाज के दुवारा तिलवारा थाने का घेराव भी किया गया था साथ ही आज बाल्मिकी समाज के दुवारा जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन ADD.S.P संजीव उइके को सौपा जिसमे मासूम देविका को जल्द से जल्द ढूढ कर उसके परिवार को सौपने की बात कही गई,ज्ञापन के माध्यम से बाल्मिकी समाज ने चेतावनी दी कि अगर जल्द देवीका को नही ढूढा गया तो उग्र आंदोलन होगा और इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा,साथ ही देविका को ढूढ कर बताने वाली राशि 10 हज़ार से बढ़ाकर 25 हज़ार करने की बात कही गई है।

बच्ची को अगवा किए एक सप्ताह का समय बीत चुका है और अब तक पुलिस  के हाथ खाली है, इस बात से कही न कही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी शक होना ज़ाहिर सी बात है।