बरगी में विशाल कृषि मेला सम्पन्न

Stalls were also set up at the Kisan Mela by the Agriculture Department and other departments to provide maximum information to the farmers, including sericulture of the District Panchayat, vegetable seed demonstration of Chandok Machinery, Agro Division, fertilizer of IFFCO Company, Animal Husbandry Department Through the Horticulture Department, Fisheries Department, Nehru Yuva Mandal Stallo, more and more information was provided to the farmers.

बरगी में विशाल कृषि मेला सम्पन्न
रिपोर्ट - शुभम अवधिया, बरगी

कृषक  उत्पादन हेतु जैविक खेती अपनाये - पी के बिसेन

बरगी में विशाल कृषि मेला सम्पन्न

ग्राम बरगी के तहसील कार्यालय परिसर आत्मा परियोजना कृषि कल्याण विभाग के तत्वाधान में बरगी चरगवां, शहपुरा के किसानों का मेला सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अथिति बरगी विधायक संजय यादव, अति विशिष्ट अतिथि डॉ पी के बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी,  विशिष्ट अतिथि दयानंद  गिरी, बमबम तिवारी, रमेश चौकसे, बबलू सिंह राजपूत, सुखलाल यादव, मुन्ना लाल अग्रवाल, कमला पटेल व दुर्जन सिंह रहे ।  प्रथम चरण में अथितियों ने  मा सरस्वती का पूजन अर्चन किया इसके उपरांत  एस के निगम उपसंचालक कृषि, नमिता उरकुड़े, यु एस कटहरे, रश्मि परसाई, जागृति साहू आदि ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि संजय यादव ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रथम अवसर है जब इस तरह का बड़ा आयोजन किसानों के लिए बरगी में आयोजित किया गया इसलिए आप कृषि विभाग के उपस्थित वेज्ञानिको से कृषि कि नवीन तकनीको को समझे और उनका प्रयोग कृषि कार्यो में करके अधिक लाभ उठावे।

कृषि वैज्ञानिकों ने भी दी जानकारी

कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक,  डॉ नितिन सिंघई, डॉ संजय सिंह, व डॉ दास ने भी कृषको को समन्वित खेती ,जैविक खेती, जायद की फसले,व उनके कीट प्रबधन की विस्तृत जानकारी  किसान मेले में उपस्थित कृषको को प्रदान की ।

अपने उदबोधन में कृषको को कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का विषय है कि युवा विधायक संजय यादव जी के अथक प्रयासों से प्रथम बार बरगी में ऐसा बड़ा आयोजन किया गया उन्होंने कृषको को मुख्यतः मिट्टी परीक्षण, ,जैविक खादों का प्रयोग ,नरवाई को न जलाना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की, कार्यक्रम के अध्यक्ष मांगीलाल मरावी ने भी कृषि विभाग से आगे भी ओर पंचायत एस्टर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित रखने की सलाह दी 

उन्नत कृषक हुए सम्मानित
किसान मेले में उन्नत कृषक ,आर एस कालरा, रमेश चौकसे,संदेश जायसवाल,,श्याम लाल तिवारी,पूरन स्याम,रामसिंह महेंद्र राजपूत,ओमवती बाई पाठक,शंकर लाल पटेल,सतीश दुबे, सुनील गोंड, अभिषेख पटेल,आदि कृषको को उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
  
प्रदर्शनी से दी कृषको को जानकारी

किसान मेला में कृषि विभाग व अन्य विभागों के द्वारा किसानों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए स्टाल भी लगाए गए ,जिनमे जिला पंचायत का रेशम पालन ,चंडोक मशीनरी,एग्रो डिवीजन, का सब्जी बीज प्रदर्शन,इफको कंपनी का फर्टीलिज़र, पशुपालन विभाग,उद्यानिकी विभाग  ,मतस्य विभाग, नेहरू युवा मंडल स्टालो के माध्यम से भी किसानों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की गई

कार्यक्रम को सफल बनाने मेश्रीमती प्रतिभा गौर,आर बी सिंह,आर के परोहा,एस एस मेहरा,एस सी जैन , रश्मि मोदी बी सी नामदेव,कुलदीप गनवीर,एन एल चौधरी, वर्षा कुरील,पवन श्रीवास्तव  शीतल गिरी गोस्वामी , शानू यादव ,पंकज परस्ते, युवराम पटेल ,आकाश सैनी,  का विशेष सहयोग रहा ।