किसानों को महामारी से बचाने राज्यपाल ने दी ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन

Governor has given automatic sanitizer machine to save farmers from pandemic

किसानों को महामारी से बचाने राज्यपाल ने दी ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

किसानों को महामारी से बचाने राज्यपाल ने दी ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन !

छिंदवाड़ा - छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने किसानों को महामारी से बचाने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कृषि शाखा में हेंडिंग सेनेटाइजर ऑटोमैटिक मशीन भेंट की है । किसानों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने स्थानीय कृषि शाखा में एक छोटे से आयोजन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर ने उक्त मशीन किसानों को समर्पित की और  बताया कि  महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी ने अन्नदाताओ की फिक्र करते हूए कहा कि छिन्दवाड़ा की सात सोसाइटी के कृषक पंजीयन और खाते मे लेनदेन के लिये बड़ी संख्या मे कृषि शाखा आते जाते है ऐसे मे कोरोना संक्रमण की अधिक सम्भावना यहां बनी रहती है इस मशीन से कृषकों के साथ ही बैंक के कर्मचारियो की भी संक्रमण से  सुरक्षा होगी सुश्री उइके के सौजन्य से यह सातवीं मशीन है जो अलग अलग क्षेत्रों में लगवाई गई है । एवं कोरोना महामारी काल में लगातार सुश्री उइके जी के द्वारा जनसेवा की जा रही है