उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन का कार्यक्रम जारी
For the election of the Deputy Sarpanch of the Gram Panchayat, the meeting will be held on 24 July for the first phase, 25 July for the second phase and 26 July 2022 for the third phase.
उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन का कार्यक्रम जारी
ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।
भोपाल । राज्य निर्वाचन आयोग ने उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। ये जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में ही आयोजित किये जायेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।
इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।



Comments (0)
Facebook Comments