हमसे बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है - राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी
There is a bigger party than us and a bigger country than the party - Rajya Sabha MP Kailash Soni
हमसे बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है - राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देषानुसार 29 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक जिले के सभी मंडलों में दो-दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किए जा रहे है । इसी श्रृंखला में छिंदवाड़ा नगर मंडल एक का दो-दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखजी, भारत माता के चित्र के समक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ हुआ । पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ के विषय पर अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जगाने व उत्साह का संचार करने को लेकर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। श्री दुबे जी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जैसे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से बताया। प्रदेश की सरकार की तरफ से एक नए भारत का निर्माण किया जा रहा है। राम राज्य की परिकल्पना की सोच को केंद्र में रखकर कार्य किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास की नीतियाँ जाएं इस लक्ष्य और विचार को प्रतिपादित करने का काम केवल भाजपा करती है। अंत्योदय गरीब दलित शोषित व्यक्ति का उद्धार भाजपा का लक्ष्य है। द्वितीय सत्र में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचार धारा के विषय पर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि व्ही.आर. प्रिंसिपल बेस्ड पार्टी है आज कार्यकर्ता प्रशिक्षण में यह गाठ बांध ले कि हमसे बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है । हम राष्ट्र और समाज को ध्येय मानकर राजनीति में काम करने के लिए आए है । तृतीय सत्र में नवल श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर प्रभावी उपयोग, चतुर्थ सत्र में सुनील बघेल ने हमारा विचार परिवार तथा पंचम सत्र में नवनीत सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण वर्ग में अपने-अपने विषयों पर उद्बोधन दिए । इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, महामंत्री दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, भाजपा नेता योगेश सदारंग, जागेन्द्र अल्डक, विजय पांडे, हरिओम सोनी, रामेश्वर कपाले, उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे, श्यामराव कपाले, शरद बेंडे, सरिता मनोज चौरे, मंत्री राजेश दौड़के, रोशन सिंगनापुरे, पूनम कटरे, हेमा क्षेत्रीय, बबलू पराते, मनेष सोनी, श्रवण शर्मा, दुर्गेश नरोटे, संदीप साबले, वामन साबले, मनोहर ठाकरे, कुणाल पाल, राहुल शर्मा,अंकित सोलंकी, अंकित तिवारी, विट्टू मंडराह सहित मंडल प्रशिक्षण में अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।


Comments (0)
Facebook Comments