शादी समारोह के दौरान मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग
नेशनल हाइवे किनारे स्थित एक मैरिज गार्डन में लगी आग
शादी समारोह के दौरान मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग
एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियो ने पाया आग पर काबू
स्टोर रूम में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख
बड़ा हादसा होने से टला, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर । शादी समारोह के दौरान रंग महल गार्डन के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया लेकिन गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग 10 बजे के करीब गार्डन के स्टोर रूम में उस समय आग लग गई, जब वहां किसी वर्मा परिवार का वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। पार्किंग के साइड बने स्टोर रूम से आग की लपटें जैसे ही निकलना शुरू हुईं, लोगों ने भागना शुरू कर दिया। जैसे ही यह सूचना पास ही खड़े डायल 100 को लगी तो उन्होंने तुरंत मौके पर आकर बरिष्ठ अधिकारियों और फायर ब्रिगेड अॉफिस को सूचित किया। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर अपना काम शुरू कर दिया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड को उस पर काबू पाने के लिए 25 गाड़ी पानी फेंकना पड़ा और रात 1बजे के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। हालांकि इसके बाद भी वहां काफी समय बाद तक धुंआ उड़ता रहा, आग में कितने का नुकसान हुआ इसका अनुमान नहीं लग पाया .



Comments (0)
Facebook Comments