जिला अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल हेल्प डेस्क का शुभारंभ
Inauguration of Kovid-19 Vaccination Control Help Desk at District Hospital
जिला अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल हेल्प डेस्क का शुभारंभ
छिन्दवाड़ा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल के डी.आई.ई.सी. भवन में कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल हेल्प डेस्क का जनप्रतिनिधि विवेक बंटी साहू, रमेश पोफली, शेषराव यादव, कोविड-19 वैक्सीनेशन के जिला प्रभारी नितिन खंडेलवाल, कन्हईराम रघुवंशी, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, नगर वैक्सीनेशन प्रभारी रोशन सिंगनापुरे, कुंदन मिगलानी, पंकज पाटनी और अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल हेल्प डेस्क का उद्देश्य पात्र लाभार्थी को जिले की कोविड-19 टीकाकरण कार्य करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं की जानकारी देना, कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई भी समस्या का निराकरण करना, कोविड-19 टीकाकरण संबंधी कोई भी शक या संदेह को दूर करना आदि है । इच्छुक व्यक्ति जिला स्तर के इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07162-242996 पर संपर्क कर टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।


Comments (0)
Facebook Comments