युवाओं के लिए अच्छी खबर, मप्र में 4000 आरक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी
Good news for youth, advertisement of recruitment of 4000 constables in MP released
युवाओं के लिए अच्छी खबर, मप्र में 4000 आरक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी.....
भोपाल। उपचुनाव से पहले युवा बेरोजगारों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है| दरअसल सरकार ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) के जरिए 4000 पुलिस आरक्षक की भर्ती (Police constable recruitment) का विज्ञापन जारी किया है। पदों एवं आयु संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर देख सकते है।
गौरतलब है की लम्बे समय से पुलिस विभाग (Police Department) में से भर्ती का इन्तजार कर रहे थे युवा, जिसको लेकर ज्ञापन, प्रदर्शन भी लगातार देखे गए थे | जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक लेकर रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे| जिसके बाद से गृह विभाग समेत अन्य विभागों में भर्तियों को लेकर काम शुरू हो गया| इस बीच गुरूवार को 4000 पुलिस आरक्षक की भर्ती का विज्ञापन जारी करा दिया गया।



Comments (0)
Facebook Comments