विधायकों को बंधक बनाने के आरोपों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान

BJP state president's big statement on the allegations of making MLAs hostage

विधायकों को बंधक बनाने के आरोपों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान
दीपक कोल्हे CTN BHARAT ePAPER

विधायकों को बंधक बनाने के आरोपों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान

एमपी में सरकार गिराने और विधायकों को बंधक बनाकर खरीदने के आरोपों के बीच नवनियुक्त भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है । वीडी शर्मा का कहना है कि कांग्रेस की सरकार अपने ही लोगो से अंतर्विरोध-अंतर्कलह से ग्रसित है । भाजपा का इस तरह के मामले से कोई लेना-देना नहीं है, न ही हमारे इस तरह के कोई प्रयास है । 


वही मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अपने घर की चिंता करनी चाहिए । कांग्रेस के नेताओं से पूछिए कि उनके यहां ऐसा क्यों हो रहा है ।


दरअसल, मंगलवार देर रात कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6 विधायक, 2 बसपा के जिसमे एक निलंबित और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया । इस बीच रात में ही भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया । हालांकि जीतू और जयवर्धन के होटल पहुंचने से पहले ही सभी विधायक को किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट  किया जा चुका था, इस पूरे  घटनाक्रम के बाद सियायत में जमकर बवाल मचा हुआ है । भोपाल से दिल्ली तक बयानबाजी हो रही है, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है 

 

भाजपा जितना भी खरीद फरोख्त कर ले कमलनाथ सरकार को नही हिला सकती है अभी भाजपा जो भी कर रही है वो अपने 15 साल जनता के कार्यकालों को जनता के बीच से भुलाने की कोशिश में है 
विनय सक्सेना, कांग्रेस विधायक जबलपुर