नए नवेले मंत्रियों को शिवराज की दो टूक - न मैं चैन से बैठूंगा और ना बैठने दूंगा

Shivraj should be bluntly given to the new ministers - neither will I sit quietly nor will I let him sit

नए नवेले मंत्रियों को शिवराज की दो टूक - न मैं चैन से बैठूंगा और ना बैठने दूंगा
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल 

नए नवेले मंत्रियों को शिवराज की दो टूक - न मैं चैन से बैठूंगा और ना बैठने दूंगा.....

भोपाल । लम्बे इंतजार के बाद हुए शिवराज मंत्रिमंडल गठन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया । शपथ लेते ही मुख्यमंत्री शिवराज ने नए नवेले मंत्रियों को तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। शिवराज ने सभी मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि एक भी क्षण व्यर्थ न हो, क्योंकि अब जो क्षण है वो जनता के है। आप सब यह तय करे कि कोई भी स्वागत न कराए। कोरोना काल चल रहा है , इसलिए स्वागत न करे, भीड़ न करे। इतना ही नही शिवराज ने आगे कहा कि न मैं चैन से बैठूंगा और न आप लोगो को बैठने दूंगा ।

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने नए नवेले मंत्रियों के साथ पहली बैठक की। शिवराज ने कहा कि सभी को बधाई जिन्होंने आज शपथ ली। वक्रतुंड महाकाय, पूरा श्लोक पढ़कर कहा कि यहां से जो काम प्रदेश की भलाई के लिए हो वो निर्विध्न पूरे हो। परिश्रम की पराकाष्ठा करना होगा ।यह कैबिनेट एक परिवार है , पहले भी कैबिनेट परिवार थी, सरकार भी परिवार की तरह चलाई है। पारदर्शी प्रमाणिकता से काम हो। आप लोग काम बहुत करे , तनाव बिलकुल न लें। थोड़ा वक्त अपने लिए भी निकाले।

शिवराज ने कहा कि आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले मेरे सभी साथियों को हार्दिक बधाई। हम सब मध्य प्रदेश की प्रगति, विकास एवं जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए साथ मिलकर कार्य करेंगे। मुझे विश्वास है कि प्रदेश के नवनिर्माण में आप सबका भरपूर सहयोग और योगदान मिलेगा।