भाजपा को चाहिए थी 6 सीटे जनता ने दे दी 12
भाजपा को चाहिए थी 6 सीटे जनता ने दे दी 12
भाजपा को चाहिए थी 6 सीटे जनता ने दे दी 12
कर्नाटक 15 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे: सरकार बचाने के लिए भाजपा को 6 सीटें चाहिए, वह 12 सीटों पर आगे; कांग्रेस ने हार स्वीकार की
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव : येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की
कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें, 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने के बाद सीटें 207 रह गईं
15 सीटों पर उपचुनाव होने के बाद विधानसभा में 222 सीटें, इस स्थिति में बहुमत का आंकड़ा 112 होगा, येदियुरप्पा को सत्ता बचाने के लिए 6 सीटें चाहिए थी जनता ने दे दी 12
कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 12 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 2 और एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त मिली है। यह नतीजे भाजपा सरकार के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि उपचुनाव के बाद विधानसभा में 222 सीटें हो जाएंगी। उस स्थिति में बहुमत का आंकड़ा 112 होगा। इस स्थिति में येदियुरप्पा को सत्ता बचाने के लिए 6 सीटें जीतनी ही होंगी। इसबीच, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने हार स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता ने दल बदलने वालों को पसंद किया। नतीजे से निराश नहीं होना चाहिए।
महाराष्ट्र में शिकस्त के बाद यह उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। वहीं, कांग्रेस के लिए खोई जमीन वापस पाने और जेडीएस के लिए किंगमेकर बनने का मौका है। कांग्रेस और जेडीएस ने विधासभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। इसके बाद गठबंधन सरकार में जेडीएस नेता कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे। उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। 5 दिसंबर को उपचुनाव की 15 सीटों पर 165 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।


Comments (0)
Facebook Comments