प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने किया जनपद पंचायत परासिया के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण
In-charge Minister Shri Patel inaugurated the new office building of Janpad Panchayat Parasia
प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने किया जनपद पंचायत परासिया के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण
छिन्दवाडा। प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मंगलवार को जनपद पंचायत परासिया के कार्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में जनपद पंचायत परासिया के नवीन कार्यालय भवन का द्वार पूजन और फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने नवीन भवन के पूरे परिसर का निरीक्षण भी किया। इस नवीन कार्यालय का निर्माण 80 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कन्याओं और भारत माता के पूजन से किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने क्षेत्रवासियों को नवीन जनपद कार्यालय भवन के लिए बधाई दी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले का पालक मंत्री होने के नाते जिले और परासिया क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने क्षेत्र के शासकीय पेंचवेली स्कूल को सीएम राइस स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से चर्चा करने और परासिया में कृषि कार्यालय खुलवाने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र के व्यापारी लाइसेंस लेकर कृषकों से खरीदी के लिए तैयार हैं तो परासिया में मंडी भी बनाई जाएगी। लोकार्पण समारोह में विधायक परासिया सोहन लाल वाल्मीक और पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया ने नवीन भवन के लिए प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य विवेक साहू व जनपद पंचायत की प्रशासनिक समिति के प्रधान कैलाश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रभारी कलेक्टर हरेंद्र नारायण व पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल सहित एडीएम मनोज कुमार प्रजापति, सीईओ जनपद पंचायत परासिया रविकांत उके, अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


Comments (0)
Facebook Comments