स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही है धज्जियां जिम्मेदार अधिकारी मौन

जुन्नारदेव विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5 सहित क्षेत्र में गंदगी और कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है

स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही है धज्जियां जिम्मेदार अधिकारी मौन
वीरेंद्र अग्रवाल

स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही है धज्जियां जिम्मेदार अधिकारी मौन

जुन्नारदेव विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5 सहित क्षेत्र में गंदगी और कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है जिसके चलते क्षेत्रवासी गंदगी के साए में अपना जीवन यापन करने को मजबूर है मुख्य सड़कों पर जगह जगह कूड़ा करकट के ढेर लगे हुए हैं एवं घरों के सामने नालियों का गंदा पानी बहता दिखाई दे रहा है क्षेत्र का निरीक्षण करने पर स्वच्छ भारत मिशन की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है यह देखा जा सकता है क्षेत्रवासियों का कहना है कि विगत कई वर्षों से इस क्षेत्र में शासकीय सफाई कर्मचारी कभी दिखाई नहीं दिए गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों की संख्या बढ़ रही है जिससे आने वाले समय में लोगों को मलेरिया सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है क्षेत्रवासियों ने कई बार क्षेत्र में सफाई करवाई जाने की मांग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत के नुमाइंदों से की है किंतु आज तक क्षेत्र में कोई भी सफाई कर्मी सफाई करने हेतु नहीं आया जबकि शासन की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में साफ सफाई का अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ सुथरा करना चाहिए किंतु वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ उच्च अधिकारी की लाचार प्रणाली के चलते स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही है क्षेत्रवासियों की मांग है कि क्षेत्रीय स्तर पर सफाई कर्मी की नियुक्ति कर नियमित रूप से क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था बनाई जाए.