सीएम गृह जिले के श्रम विभाग की मेहरबानी बड़े व्यापारियों पर ....
श्रम विभाग का भेदभाव पूर्ण रवैया, छोटो पर कार्यवाही बड़ो पर मेहरबानी
श्रम विभाग का भेदभाव पूर्ण रवैया, छोटो पर कार्यवाही बड़ो पर मेहरबानी.....
छिन्दवाड़ा- विगत दिनों श्रम विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया था। जिसमे कहा गया था की अब सप्ताह मे एक दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेगे। दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देना अनिवार्य होगा और ऐसा नही करने वाले प्रतिष्ठानों कार्यवाही की जायेगी। इस आदेश के बाद लोगो को याद आया की कोई श्रम विभाग भी होता है। उसका कारण यह है की इसके पहले कभी श्रम विभाग सड़क पर नजर ही नही आया। कार्यवाही बस कागजो तक सिमटी हुई थी। खेर देर से ही सही श्रम विभाग जागा और अपनी जिम्मेदारी को समझा ये बड़ी बात है। वही विभाग द्वारा सप्ताह मे एक दिन अनिवार्य रूप से दुकाने बंद रखने और कार्य करने वाले कर्मचारियों को अवकाश देने के आदेश की सराहना भी हो रही है। दुकानों सहित अन्य संस्थानों में कार्य करने वाले छोटे कर्मचारियों में इससे हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को सुबह से विभाग सड़क पर उतरा और अवकाश के दिन होने के बावजूद खुली पाई गई दुकानों पर दनादन ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही शुरू की। टीम शहर के सभी मुख़्य मार्गो बाजार सहित भीड़ भाड़ वाले छेत्रो में पहुची टीम के सक्रिय होने की जानकारी लगते ही जिन लोगो ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए थे ऐसे दुकानदारो में हड़कम्प मच गया। कार्यवाही के डर और चालानी कार्यवाही से बचने के लिए कुछ लोगो ने दुकाने खोली ही नही वही जिन लोगो ने खोल ली थी उन लोगो द्वारा भी दुकाने बंद कर ली गई और देखते ही देखते शहर की लगभग सभी छोटी दुकाने बंद हो गई। मगर पता नही ऐसा क्या कारण था की विभाग की नजर शहर के बड़े शो रूम, मॉल और सुपर स्टोर्स पर नही पड़ी जहा शुक्रवार को टीम ने छोटी दुकानो को सख्ती के साथ बंद कराया वही बड़े मॉल, सुपर स्टोर पर टीम मेहरबान दिखाई दी जो रोज की तरह खुले नजर आये। सवाल ये है की छोटे लोगो पर कार्यवाही और बड़ो पर मेहरबानी ऐसा क्यों। शहर के छोटे दुकानदारो ने इसे भेदभाव पूर्ण कार्यवाही बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। छोटे दुकानदारो का कहना है की बड़े लोगो को फायदा पहुचाने के लिए ये सब हो रहा है। अगर कार्यवाही हो तो सभी के साथ एक सी होनी चाहिए चाहे कोई छोटा हो या बड़ा हो, अन्यथा कार्यवाही न हो। कही न कही ऐसी परिस्थिति ही लोगो के मन मे आक्रोश पैदा करती है, सब को एक नजर से देखा जाना चाहिए। मगर आज की कार्यवाही में इससे कुछ उलट दिखाई दिया। अब आगे आने वाले दिनों में ये देखने वाली बात होगी की क्या श्रम विभाग शहर के बड़े मॉल, मल्टी स्टोर पर कार्यवाही की हिम्मत जुटा पता है या नही। कही न कही ऐसे आदेशो के चलते प्रदेश सरकार के प्रति लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


Comments (0)
Facebook Comments